Thursday, July 9, 2020

94:-पत्रकार दिवस।

आखिर कौन होते हैं पत्रकार
कहां से आते हैं यह पत्रकार
क्या करते है यह पत्रकार
सवाल तो बहुत आसान है
पर जवाब बेहद ही कठिन।

सुबह से शाम होती हैं खबर
चोरी डकैती सबपे होती हैं नजर।

इतना आसान नही होता हैं काम
फिर भी लोग करते हैं बदनाम।

सच को यह सामने लाते है
झूठ से यह नकाब उठाते हैं।

बारिश और धूप को सहते हैं
सच को हरवक्त यह तलाशते है।

सुबह ही खबरों से रूबरू कराते हैं
तो रात तक यह खबर जुटाते हैं।

जिला राज्य नही देश नही यह
गाँव को शहरों से भी जोड़ते है।

आंखों मिलाकर करते है बात
नही करते हैं बातों को बर्दाश्त।

जान को जोखिम में डालते हैं
सबसे पहले यह खबर देते हैं।

मिलता नही इन्हें वह सम्मान 
करना चाहते इन्हें सब बदनाम।

धर्म जाति से ऊपर जीते जीवन
नही होता इन्हें धन का लोभन।

366*24*7यह करते है काम
नही करते एक दिन भी आराम।

अविनाश सिंह
8010017450

No comments:

Post a Comment

हाल के पोस्ट

235:-कविता

 जब भी सोया तब खोया हूं अब जग के कुछ  पाना है युही रातों को देखे जो सपने जग कर अब पूरा करना है कैसे आये नींद मुझे अबकी ऊंचे जो मेरे सभी सपने...

जरूर पढ़िए।