हजारों खर्च कर वह बदनाम हो गए
बिन कुछ किये वह गुमनाम हो गए
हम तो सच के मार्ग पर चलते रहे
और देखों आज हम महान हो गए।
नाम दिखाया नही नाम कमाया जाता हैं
यह कभी नही किसी से छुपाया जाता है
आज नही तो कल नाम तो हो ही जाएगा
बस नाम कमाने का वजह बताया जाता हैं
नाम लिखकर मत बताओ मिट जाएगा
गलत नाम जो कमाया वह पीट जाएगा
ऐसा करो की दिलों पर नाम हो तुम्हारा
तभी तुम्हारा नाम विश्व में हिट हो जाएगा
सरल रास्ते पर चल न नाम कमाना
पैरों को घिस कर तुम आगे जाना
अक्सर कागज़ के नाम मिट जाते हैं
पत्थरो पर नाम आजीवन टिक जाते हैं
पैसे से कभी नही किसी का नाम होता
अक्सर पैसों से ही इंसान बदनाम होता
सफल पुरुष बन कर ही तुम नाम कमाना
कलामजी जैसे बन कर तुम जीवन बिताना
अविनाश सिंह
8010017450
No comments:
Post a Comment