Thursday, July 9, 2020

83:-शादी की सालगिरह।

शादी की सालगिरह की हार्दिक बधाई
इस प्रेम जोड़ी को मिले ढ़ेरो  बधाई।
ऐसे हीं सदा मुस्कुराते रहना
प्रेम रूपी ज्ञान बरसाते रहना।
बहुत खुशी का यह पर्व होता
खुशियों से दीपों का जगमग होता ।
हमेशा यह जोड़ी सलामत रहे
ऐसी कामना में ईश्वर से करता हूं
देख आप लोगों को हँसते हुए 
मैं भी थोड़ा हँसना सीख लेता हूं।
इस रिश्ते को ऐसे ही बनाये रखना
परिवार का साथ हमेशा निभाये रखना 
माना परिस्थितिया थोड़ी अनुकूल नही
मिलेंगे अक्सर फूल में शूल कही 
उन शूलों से हमेशा बच कर रहना
बस फूलों की आप खुशबू लेना।
छोटी-2 बातो को दिल पर न लेना
गले लगा कर फिर खुश हो लेना।।
बहुत जिम्मेदारीयो का निर्वहन करते
अपना प्यार और वक़्त परिवार को देते।
इसी तरह आप दोनो आगे जाना
खूब हँसी खुशी से जीवन बिताना।
भैया को मैंने राम रुप में देखा 
तो भाभी को माँ रूपी सीता
मेरा इसमें क्या रोल है यह
कहने को नही है जी करता।
परिवार में हमेशा प्रेम बनाये रखना
एक दूसरे को हमेशा समझाए रखना
कभी न हो कोई बात इस घर में
हो शांति का निवास इस घर में।
आज के दिन घर में चार चाँद लगा था
लाल पिले बत्तियों से यह घर सजा था।
कितनी खुशी थी इस दिन मुझे ठिकाना नही
सब कुछ लिख कर मुझे बताना नही।
हर तरफ सिर्फ काम ही काम था 
थकने का कही न नामो निशान था।
वो खुशी हर19 अप्रैल को चाहता हूं
मैं आप दोनो की खुशी चाहता हूं।
लिखने को बहुत कुछ है कैसे सब लिखू
दिल के हर जजबात मैं कैसे लिखू।
मेरे हिस्से की दुआ भी लग जाए
यह जोड़ी दुनिया की सबसे खूबसूरत बन जाए।

अविनाश सिंह
8010017450

No comments:

Post a Comment

हाल के पोस्ट

235:-कविता

 जब भी सोया तब खोया हूं अब जग के कुछ  पाना है युही रातों को देखे जो सपने जग कर अब पूरा करना है कैसे आये नींद मुझे अबकी ऊंचे जो मेरे सभी सपने...

जरूर पढ़िए।