कोरोना कोरोना मत करो
सावधानियां को बर्ता करो
हाथों को हमेशा धोते रहों
मास्क का प्रयोग करते रहो
नाक मुख को न छुआ करो
बीस सेकंड हाथ धोया करो
सदा आसपास स्वच्छ रखो
स्वयं को हमेशा स्वस्थ रखो
सैनिटाइजर का प्रयोग करो
नही किसी से हैंड सेक करो
घर के अंदर ही बस रहा करो
नही व्यर्थ कही भी घुमा करो
कोई डरने की बात नही हैं
कोरोना किसी का बाप नही
कोरोना से कोई भी डरे नही
डटकर लड़े,इसे दूर करें सभी
नियमों का तुम पालन करो
आसपास नही कूड़ा बिखेरो
गर्म पानी का तुम सेवन करो
ठंडे चीजों से तुम परहेज़ करो
भीड़ में कही भी जाओं नही
1 मीटर की दूरी बनाओ सभी
अफवाहों से तुम दूर ही रहो
नींद भी तुम भरपूर ही करो
ताजा खाना ही खाया करो
नियमित तुम नहाया करो
घर में अपना सहयोग दो
नही किसी पर रोब करो
महिलाओं को आराम दो
स्वयं अपना सब काम करो
कोई भी परेशानी हो तो
डॉक्टर से तुम संपर्क करो
नही बचेगा कोरोना भी
सोशल डिस्टेनसिंग का
तुम सब बस पालन करो।
अविनाश सिंह
8010017450
No comments:
Post a Comment