ईद आया ईद आया,रमजान के बाद देखो ईद आया
खुशियाँ लाया सौहार्द लाया, देखो भाई ईद आया।
भाईचारे की बात करेंगे सबको हम आज लगाएंगे
तन से और मन से आज हम सबका स्वागत करेंगे।
एक बनेंगे नेक बनेंगे, सबको हम सेवई खिलाएंगे
नाचे गाएंगे धूम मचाएंगे,मिलकर हम ईद मनाएंगे।
हम तुम्हारे तुम हमारे ये रिश्ता अब हम निभाएंगे
देकर साथ जन्म जन्म का ये वादा हम निभाएंगे।
चाँदनी रात में चाँद खिलेंगे, घर-घर मे ईद मनेंगे
खुशियों के फूल खिलेंगे, घरो में आज ईद मनेंगे।
रोजे रखकर हुई इबादत, खुशियां हर घर है आयी
हिन्दू मुस्लिम सिख, ईसाई सभी मनाएंगे ईद भाई।
आओ सब मिलकर खुशी बाँटे पावन से इस पर्व पर
गले लगाएं सभी अपनो को ईद के शुभ अवसर पर।
अविनाश सिंह
8010017450
No comments:
Post a Comment