बहुत याद आता है
तुझसे बाते करना तुम्हे याद करना,
बिन देखे तुझसे तूझमे ही जीना,
कभी साथ चलना तो कभीं आगे चलना,
तेरा दूर से मुझे देखना,
पास आगे वो तेरा पकड़ के रोना।
बहुत याद आता है,
मुझे खुद की बाहों में भरना,
मेरे में हर पल जीना मुझमे ही मरना,
मेरी आँखों में आंखे डाल मुझे देखना,
तो मुझे धीरे से माथे पे किस कर जाना।
बहुत याद आता है,
मेरे हाथों मे अपना हाथ रखना,
मुझे खुद की बाहों में समेटना,
मुझे खुद को पास बुलाना,
पास बुला के दूर जाना.,
बहुत याद आता है।
साथ बिता वो हर पल,
बहुत याद आता है
साथ मे घूमना और साथ मे मस्ती,
हर रोज तेरी याद दिलाता है,
बहुत याद आता है।
बस एक बात हमेशा से रही,
तुझसे जादा तेरी इज्जत प्यारी रही,
तुम्हे कभी लड़की समझ गलत न किया,
तुमने खुद को मेरे हवाले किया,
मैंने तुम्हरा उस पल भी सम्मान किया,
क्योकि मैंने कभी तुम्हरे तन से प्यार नही किया,
तुम्हे बहुत माना तुम्हरा हमेशा से सम्मान किया,
बस वो पल याद आने लगे थे,
हम तुम्हे याद करने लगे थे,
खुद में तुम्हे पाने लगे थे।
सोचा वो कंधा आज भी मिल जाता,
उसे पकड़ मैं भी थोड़ा याद कर लेता,
मैं आज भी तुम्हे बहुत प्यार करता हूं,
तुम्हारा सम्मान मैं आज भी उतना ही करता हूं।
No comments:
Post a Comment