Thursday, July 9, 2020

114:-राज की बात।

आओ  बच्चों तुम्हें  कुछ  बात बताऊँ
जीवन  में आगे  बढ़ने के राज बताऊँ

अपने से बड़ो का  तुम करना सम्मान
तभी  कहे जाओगे  तुम  सबसे महान

माँ  पिता जी के बातों को तुम मानना
उनके दिखाए हुए पथ पर तुम चलना

नही  कभी भी  तुम उनसे जिद्द करना
नही कभी बातों की  अवहेलना करना

कुछ ऐसा करों  की उनका भी नाम हो
नही कभी भी वह कही भी बदनाम हो

उनके  आदर्शों का  तुम पालन  करना
बुढ़ापे में उनके लाठी का सहारा बनना

कभी हो जाए गलती जाने अनजाने में
तो चरण स्पर्श कर के माफी मांग लेना

नही कभी भी उनसे तुम जुबान लड़ाना
ना ही आँख से आंख मिला बात करना

जीवन में माँ बाप  मिलते बड़े नसीब से
बिन माँ के बेटों को रोते देखा करीब से

आओ प्यारे बच्चों तुम्हें यह बात बताऊँ
जीवन में आगे बढ़ने का ये राज बताऊँ

अविनाश सिंह
8010017450

No comments:

Post a Comment

हाल के पोस्ट

235:-कविता

 जब भी सोया तब खोया हूं अब जग के कुछ  पाना है युही रातों को देखे जो सपने जग कर अब पूरा करना है कैसे आये नींद मुझे अबकी ऊंचे जो मेरे सभी सपने...

जरूर पढ़िए।