हमारे बेटे की शादी में आपको आना है
पर हा अकेले ही, बच्चों को नही लाना है।
गिफ्ट नही लाना पर मास्क जरूर लगाना
और क्रीम की जगह सैनिटाइजर लगाना।
लिफाफा देने की सुविधा खत्म कर दी हैं
फ़ोन पे,पेटीम जैसी सुविधा दे दी गयी हैं।
भूल कर भी किसी बड़ो का पैर मत छूना
वर-वधुर को दूर से ही आशीर्वाद हैं देना।
आरोग्य सेतु ऐप पहले से इंसटाल रखना
एक मीटर की दूरी सबसे ही मेंटेन करना।
हर पग पर होगी सैनिटाइजर की व्यवस्था
भूल कर शेक समझ उसे पी नही लेना।
सेल्फी लेना हो अगर तो स्वयं ही ले लेना
किसी और को अपना फ़ोन तुम मत देना।
गले मिलना,हाथ मिलाना होगा एक जुर्म
नही मिलेगा खाने को पनीर या मशरूम।
नास्ता पानी,खाने का होगा विशेष प्रबंध
नही रखना तुम रिश्तदारों से कोई संबंध।
शादी में होगी सिर्फ तुम्हारी ही एक एंट्री
नही होगी ड्राइवर आदि की कोई भी एंट्री।
पैकिंग की सुविधा होगी पूर्ण रूप से बन्द
नही करना कोशिश तुम कोई ऐसा प्रबंध।
विदाई में मास्क सैनिटाइजर दिया जाएगा
कोरोना से बचाव का संदेश दिया जाएगा।
अविनाश सिंह
8010017450
No comments:
Post a Comment