Thursday, July 9, 2020

111:-हाइकु।

जनता माँग
सरकारी आवास
बदहवास।

मोर के पंख
हर धर्म समान
तभी महान।

बढ़े या घटे
नही कोरोना डरे
लोकडॉउन।

कोरोना जंग
हारी है सरकार
व्यर्थ प्रयास।

शांत प्रकृति
दे रही है संदेश
ध्यान से देख।

कोरोना काल
हर लोग बेहाल
प्रकृति मौन।

गरीब जन
तलाशे सुखी रोटी
कच्ची न पक्की।

योद्धा सम्मान
बिकते सरेआम
खरीदे यार।

मास्क पहनो
है कोरोना इलाज
घर में रहो।

ऐसी बीमारी
बनी है महामारी
करे लाचार।

कोरोना नाम
करें चैन हराम
है गुमनाम।

चीन से आया
अजूबा वायरस
देश को खाया।

पाँव के छाले
नही दिखने वाले
खोजे निवाले।

अविनाश सिंह
8010017450

No comments:

Post a Comment

हाल के पोस्ट

235:-कविता

 जब भी सोया तब खोया हूं अब जग के कुछ  पाना है युही रातों को देखे जो सपने जग कर अब पूरा करना है कैसे आये नींद मुझे अबकी ऊंचे जो मेरे सभी सपने...

जरूर पढ़िए।